Search

 
 
 

Chatra News : कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निशांत का चतरा में हुआ जोरदार स्वागत

Chatra News: निशांत ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी.
 
निशांत प्रकाश जायसवाल का कार्यकर्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत.

Chatra News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद निशांत प्रकाश जायसवाल गुरुवार को पहली बार चतरा पहुंचे. चतरा-हजारीबाग सीमा पर जिहू मोड़ के पास कार्यकर्ताओं ने वाहनों के काफिले के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. यहां से निशांत कार्यकर्ताओं के साथ इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे और मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.


इसके बाद निशांत शहर का भ्रमण करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया.

 

कार्यकर्ताओं की एकजुटता से संगठन होगा मजबूत: निशांत

अभिनंदन समारोह निशांत ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी. कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और एकजुटता से ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती दी जा सकती है. उन्होंने ओबीसी समेत सभी वर्गों के लोगों को कांग्रेस से जोड़ने, उनकी समस्याओं को समझने और उचित मंच पर मजबूती से उठाने की बात कही.


मौके पर प्रदेश सचिव मो. नसरुद्दीन, जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश, नगर अध्यक्ष संतोष केसरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सरवन कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही