Chatra News : मयूरहंड थाना क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह मवेशियों से लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में 15 मवेशियों की मौत हो गई. जबकि 3 से 4 मवेशी घायल हो गए.
बताया जाता है कि वाहन में क्षमता से अधिक संख्या मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर पंचमो जंगल के पास करीब चार बजे वाहन पलट गया. घटना के बाद चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने मवेशियों को वाहन से बाहर निकाला. सूचना पाकर मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है.