- MMDR के खिलाफ झामुमो का जन जागरण अभियान तेज
Chatra News : चतरा जिला झामुमो ने केंद्र सरकार के खनिज संशोधन विधेयक (MMDR) के खिलाफ जन जागरण अभियान तेज कर दिया है. पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर प्रखंड की टिकर पंचायत में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया. अभियान का नेतृत्व झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल यादव कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह संशोधन विधेयक झारखंड जैसे खनिज उत्पादक राज्यों के संवैधानिक व आर्थिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है. राज्य की खनिज संपदा पर डाका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी. इस काले कानून के लागू होने से राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 15 हजार करोड़ के राजस्व का नुकसान होगा.
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ टैक्स की नहीं, बल्कि झारखंड के अस्तित्व और संघीय ढांचे की रक्षा की है. उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या इस संशोधन से प्रभावित राज्यों पर पड़ने वाले आर्थिक नुकसान का अध्ययन कराया गया. क्या झारखंड, ओडिशा व छत्तीसगढ़ जैसे खनिज उत्पादक राज्यों से इस संबंध में परामर्श किया गया. राज्यों को होने वाले हजारों करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की भरपाई कौन करेगा,
अभियान में छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश यादव, सदर प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राम, बबलू पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

