Search

 
 
 

Chatra News : चतरा बीएड कॉलेजमें शिक्षक सम्मान समारोह, प्रशिक्षुओं ने दी प्रस्तुति

Chatra News: विभागाध्यक्ष डॉ. नंद किशोर सिंह ने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं है. शिक्षक अपने आचरण, संस्कार और मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करते हैं.
 
शिक्षकों को किया गया सम्मानित.

Chatra News : विश्व शिक्षक दिवस पर चतरा बीएड कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग में सोमवार को भव्य समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में विभाग के सत्र 2025-27 व 2026-28 के प्रशिक्षुओं ने उत्साह से भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. गीत, नृत्य व रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीय भावनाएं व्यक्त कीं. इन प्रस्तुतियों ने शिक्षकों का मन मोह लिया. 

 

इसे भी पढ़ें


विभागाध्यक्ष डॉ. नंद किशोर सिंह ने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं है. शिक्षक अपने आचरण, संस्कार और मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करते हैं. प्रशिक्षु भविष्य के शिक्षक हैं, इसलिए उन्हें निरंतर सीखने, अनुशासन और संवेदनशीलता को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए. ताकि वे आने वाली पीढ़ी को बेहतर दिशा दे सकें.

 

 कार्यक्रम में प्रो. शोभा कुजूर, प्रो. अमित कुमार, प्रो. ग्लोरिया ग्रेस होरो, डॉ. मुमताज़ अंसारी एवं प्रो. प्रेम बसंत बाखला उपस्थित रही. मंच संचालन अभिषेक कुमार व अदिति पाठक ने किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही