Search

 
 
 

Chatra News: CRPF जवान के बंद घर में 20 लाख की चोरी, जमीन के कागजात भी ले गए चोर

Chatra News: घटना को लेकर सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार सिंह ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.
 
सिंबोलिक फोटो

Chatra News: सदर थाना क्षेत्र के नगवां मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, डेढ़ लाख रुपये नकद और जमीन से जुड़े दस्तावेज चोरी कर लिए. घटना 28 अगस्त की रात की बताई जा रही है. वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

 

घटना को लेकर सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार सिंह ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

शिकायत के अनुसार, सुनील कुमार सिंह 28 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर हंटरगंज गए थे. मकान में एक किरायेदार भी रहता था, लेकिन वह भी किसी काम से बाहर गया हुआ था. घर को पूरी तरह खाली पाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए.

 

चोरों ने घर के कमरों और अलमारी को खंगाल डाला. इस दौरान सोने-चांदी के हार, मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठियां, चेन समेत करीब 23 प्रकार के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. चोर जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात भी अपने साथ ले गए.

 

29 अगस्त की सुबह करीब छह बजे पड़ोसी ने फोन कर मकान का ताला टूटे होने की जानकारी दी. सूचना मिलने पर करीब आठ बजे सुनील कुमार सिंह घर पहुंचे. अंदर जाने पर मुख्य दरवाजा खुला मिला और घर का सामान बिखरा हुआ था. अलमारी की जांच करने पर जेवरात, नकदी और जमीन के दस्तावेज गायब मिले.

 

सीआरपीएफ जवान ने चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई है. उन्होंने आशंका जताई है कि वारदात में किसी परिचित की भूमिका हो सकती है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में जानकारी जुटाई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही