Search

 
 
 

Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना

कमात गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया. पीड़ित रंजीत सिंह ने इस संबंध में चतरा सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. रंजीत सिंह के छोटे पुत्र सतीश सिंह एयर फोर्स में आगरा में तैनात हैं.
 
कमरे में बिखरा सामान.

Chatra : चतरा सदर थाना क्षेत्र के कमात गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया. पीड़ित रंजीत सिंह ने इस संबंध में सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. रंजीत सिंह के छोटे पुत्र सतीश सिंह एयर फोर्स में आगरा में तैनात हैं.


रंजीत सिंह ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि 19 जून की शाम करीब चार बजे ताला बंद कर वे एक तिलक समारोह में भाग लेने पलामू जिले के पांकी गए थे. रात करीब 2:50 बजे जब वे वापस लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा समेत अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे. अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था.अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे. चोर घर में रखे सोने के मंगलसूत्र, चार बाला, दो अंगूठी, सोने का सिक्का, बिछिया, चांदी की पायल, सोने की चेन, कान का झुमका, चांदी के दो कटोरा, चांदी के 10 सिक्के, चांदी का 10 पान पत्ता, पांच मछली सहित अन्य आभूषण, 3500 रुपये नकद समेत करीब आठ लाख रुपये का सामान ले गए हैं. 

 

 


उन्होंने कहा कि गांव में एक संदिग्ध चार पहिया वाहन घटना के दौरान घर के आसपास घूमते देखा गया है. जिस पर कुछ लोगों के होने की जानकारी मिली है. उन्होंने आशंका जताई है कि चोरी की घटना में उसी वाहन से जुड़े लोगों का हाथ हो सकता है. पुलिस को उन्होंने कुछ संदिग्धदों व की जानकारी उपलब्ध कराने की बात भी कही है. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. 


एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही