Search

Chatra News : तेज रफ्तार का कहर, सिमरिया में सड़क हादसे में महिला की मौत

Chatra : चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना मूर्व स्थित ईश्वर दयाल पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां कटिया मूर्व गांव निवासी बिखी देवी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई.
 
दुर्घटना में महिला की मौत के बाद सड़क जाम करते स्थानीय लोग.
  • - मुआवजे को लेकर सड़क जाम, ग्रामीणों का सवाल- कब तक कोल वाहनों से उजड़ती रहेंगे घर.

Chatra : चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना मूर्व स्थित ईश्वर दयाल पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां कटिया मूर्व गांव निवासी बिखी देवी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार बिखी देवी डाड़ी चौक से आवास योजना की राशि निकालकर अपने घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ. दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. 

Uploaded Image

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रख कर रोड जाम कर दिया. 

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े कोयला लदे वाहन लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं. लोग प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिमरिया पुलिस स्थिति को संभालने में जुटी है. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक बाईपास सड़क का निर्माण नहीं होता और कोयला वाहनों पर नियंत्रण नहीं लगाया जाता, तब तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही