Search

Chatra News : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की ट्रक ने मारी टक्कर, मौत, रोड जाम

Chatra: चतरा जिला के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ट्रक के धक्के से एक महिला की मौत हो गई. महिला का नाम अंजु देवी है और उनकी उम्र 52 साल थी. वह खुर्द गांव की रहने वाली थी.
 
Chatra: चतरा जिला के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ट्रक के धक्के से एक महिला की मौत हो गई. महिला का नाम अंजु देवी है और उनकी उम्र 52 साल थी. वह खुर्द गांव की रहने वाली थी.

जानकारी के मुताबिक अंजु देवी शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. रास्ते में वह पूजा के लिए फुल तोड़ने के बाद घर लौट रहीं थी. तभी एक ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया. ट्रक के धक्के से वह गंभीर रुप से घायल हो गईं. जिसके बाद उनकी मौत हो गई. 

दुर्घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये. आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-22 (गया-चतरा रोड) को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर वशिष्ठ नगर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही