Search

 
 
 

Chatra News : पांच लाख के ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक व iPhone जब्त

Chatra News: एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सलीमपुर मोड़ के समीप सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान चतरा की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया.
 
मामले का खुलासा करते एसपी अनिमेष नैथानी व अन्य.

Chatra News : चतरा पुलिस को नशा के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी  सफलता मिली है. पुलिस ने 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गिद्धौर थाना क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर सलीमपुर मोड़ के पास की गई. बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/asian-games-india-wins-another-silver-in-shooting-womens-squash-team-secures-a-spot-in-quarter-finals   


गिरफ्तार युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा गांव निवासी निराला कुमार के रूप में हुई है. उसके पास से काले रंग की अपाची बाइक, iPhone, चांदी की चेन व नकदी भी जब्त की गई. पुलिस ने युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. यह जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.


उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सलीमपुर मोड़ के समीप सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान चतरा की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. टीम ने घेराबंदी कर पेक्सा गांव जाने वाली सड़क पर उसे पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया.


एसपी ने बताया कि युवक के iPhone के WhatsApp अकाउंट की जांच में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री से संबंधित चैट मिला है. पुलिस ने चैट का प्रिंट आउट निकालकर साक्ष्य के रूप में अपने पास रख लिया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.


नशे के सौदागर नहीं बख्शे जाएंगे: एसपी

एसपी ने कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस गिरफ्तार युवक के पास से बरामद डिजिटल साक्ष्यों व उससे पूछताछ के आधार पर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी खंगालने में जुटी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही