Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chatra News: ईटखोरी में युवक की हत्या, भाई-भाभी समेत तीन हिरासत में

Chatra: चतरा जिला के इटखोरी थाना क्षेत्र के कोनी पंचायत के पकरिया कला गांव में आपसी विवाद में एक 32 वर्षीय युवक संतोष भुइंया की हत्या कर दी गयी है. घटना के बाद पुलिस ने मृतक के भाई, भाभी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Chatra: चतरा जिला के इटखोरी थाना क्षेत्र के कोनी पंचायत के पकरिया कला गांव में आपसी विवाद में एक 32 वर्षीय युवक संतोष भुइंया की हत्या कर दी गयी है. घटना के बाद पुलिस ने मृतक के भाई, भाभी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है.

घटना को लेकर बताया जाता है कि संतोष भुइंया का प्रेम प्रसंग भाभी के साथ था. इसी बात को लेकर दोनों भाईयों के बीच बुधवार की रात झगड़ा हुआ. मारपीट के दौरान संतोष भुइंया जमीन पर गिर गया और उसका सिर ईंट से टकरा गया. सिर से अत्यधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई.

गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने उसके भाई, भाभी व बहन को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. गांव के मुखिया रंजय भारती ने कहा कि दुःखद घटना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही