Search

 
 
 

चतरा : कोल वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, वज्रपात में महिला समेत दो की गई जान

 
Tandwa(Chatra) : टंडवा में मंगलवार को तेज रफ्तार कोल वाहन की चपेट में आने से बड़गांव निवासी 45 वर्षीय प्रदीप महतो की मौत हो गई. वहीं वज्रपात से महिला समेत दो लोगों की जान चली गई. सड़क दुर्घटना उडसु के लकराही मोड़ के पास घटी. बाइक से बड़गांव निवासी प्रदीप महतो अपनी बेटी चांदनी देवी और डेढ़ माह के उसके नवजात के साथ घर जा रहे थे. इसी क्रम में कोल वाहन की चपेट में आने से प्रदीप महतो की मौत हो गई. बाइक में उसके साथ सवार उसकी बेटी चांदनी और उसकी डेढ़ की बच्ची को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा इलाज के लिए ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्रदीप महतो को मृत घोषित करते हुए चांदनी एवं नवजात बच्ची को हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-coal-laden-truck-entered-the-house-villagers-stopped-the-transportation-including-3-news/">हजारीबाग

: घर में घुसा कोयला लदा हाइवा, ग्रामीणों ने ठप की ट्रांसपोर्टिंग समेत 3 खबरें

वज्रपात से महिला और बच्चे की मौत

इधर कबरा पंचायत स्थित सीयानी में वज्रपात से एक महिला रंजू कुमारी और एक 11 वर्षीय बच्चे रिंकू कुमार की मौत से गांव में मातम पसर गया. वज्रपात से पीड़ित लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से आनन-फानन में हॉस्पिटल तक लाया गया. वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वज्रपात से मरने वाले दोनों लोग केरेडारी थाना केकरी के रहने वाले हैं. दोनों कबरा पंचायत के किशनपुर में अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे. इसे भी पढ़ें :केंद्रीय">https://lagatar.in/demand-raised-in-the-central-working-committee-meeting-jmms-elder-brother-in-jharkhand-get-rights-in-the-same-way/">केंद्रीय

कार्यसमिति की बैठक में उठी मांग, झारखंड में झामुमो बड़ा भाई, उसी तरह मिले हक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही