Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ मजबूत करने का निर्देश

Chatra : चतरा के भाजपा कार्यालय में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी चतरा जिला की संगठनात्मक बैठक की गई. यह बैठक अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन जिला महामंत्री मिथिलेश कुमार गुप्ता ने की. बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, श्रेद्धय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर दीप प्रज्जवलित कर व पुष्प अर्पित कर तथा वंदे मातरम गीत के साथ की गई. बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र ने चतरा जिला संगठनात्मक मजबूती को लेकर सभी पंचायतों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने की बात कही. उन्होंने सभी मंडल अध्यकक्षों को पंचायतों में मंडल की बैठक करने को कहा. बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष आदि से बारी-बारी से संगठन संबंधित जानकारी ली और संगठन की मजबूती को लेकर कई सुझाव दिए. प्रमंडलीय प्रभारी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बूथ कमेटी बनाने तथा सभी बूथों पर प्रमुख बनाने का निर्देश सभी मंडल अध्यक्षों को दिया. इसे भी पढ़ें- प्रेम">https://lagatar.in/both-ak-47-and-bullets-recovered-from-prem-prakashs-ranchi-district-force-jawan-both-suspended/">प्रेम

प्रकाश के यहां से बरामद दोनों एके-47 और गोलियां रांची जिला बल के जवान की, दोनों सस्पेंड
बैठक में मंचासीन सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया गया. बैठक में सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, नगर परिषद अध्यक्ष गूंजा देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युगल किशोर खंडेलवाल, जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, कालीचरण सिंह, अक्षयवट पांडे, अजय सिंह, प्रदीप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रजनीकांत सिन्हा, नरेश सिंह, रामविलास सिंह, विनय सिंह, नवीन शाह, भाजपा जिला पदाधिकारी सुजीत जायसवाल, विजय चौबे, तिलेश्वर पासवान, ममता देवी, जुगल किशोर सिंह, स्मिता प्रकाश, शिवबालक सिंह, यदुनंदन यादव, सतीश सिंह, संजय पांडे, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, विद्यासागर आर्य, अरुण चौरसिया, सतीश सिंह, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, अनीता देवी, देव कुमार सिंह, दयानिधि सिंह, कपिल दांगी, विक्रम सिंह, विनोद दांगी, गोविंद तिवारी, सुखदेव पासवान, शंकर साहू, संजीव मिश्रा, मंडल महामंत्री, मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी, शुभम सिंह, निशा कुमारी, राजेश पासवान, राजेंद्र राम, भेख लाल मुंडा, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि सहित कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-decision-50000-assistant-teachers-will-be-appointed-in-primary-and-middle-schools/">झारखंड

कैबिनेट का फैसला : प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 50,000 सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही