Search

 
 
 

40 सालों से कांग्रेस के लिए सूखा रहा चतरा संसदीय क्षेत्र

 
  • चतरा : 1984 के बाद से अबतक नहीं खुला है कांग्रेस का खाता, पिछले तीन चुनावों में दूसरे स्थान पर रही
  • आखिरी बार कांग्रेस से योगेश्वर प्रसाद योगेश बने थे सांसद
  • 2019 में राजद के साथ दोस्ताना संघर्ष में कांग्रेस को नुकसान
Ashish Tagore Latehar : वर्ष 1984 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद से अब तक चतरा संसदीय सीट से कांग्रेस का कोई सांसद नहीं रहा है. चतरा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के अंतिम सांसद योगेश्वर प्रसाद योगेश थे. उन्होंने वर्ष 1984 से 1989 तक क्षेत्र का संसद में प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने आइसीजे के शुकदेव प्रसाद वर्मा को हराया था. वर्मा को 54,478 और योगेश्वर प्रसाद योगेश को 2,11,020 वोट मिले थे. उसके बाद से चतरा संसदीय सीट पर कांग्रेस का कोई सांसद नहीं बन सका है. हालांकि पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस लगातार दूसरे नंबर पर रही है. वर्ष 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू 92,158 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे. उन्हें इंदर सिंह नामधारी ने हराया था. नामधारी को 1,08,336 वोट मिले थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू दूसरे स्थान पर रहे थे. उन्हें 1,17,836 वोट मिले थे. विजेता रहे भाजपा के सुनील कुमार सिंह को 2,95,862 वोट मिले थे. इसी प्रकार साल 2019 के भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरी स्थान पर रही थी. लेकिन, इस बार प्रत्याशी धीरज प्रसाद साहू नहीं, बल्कि मनोज कुमार यादव थे. यादव को 1,50,206 मत मिले थे. भाजपा के सुनील कुमार सिंह को 5,28,077 मत मिले थे. हालांकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में चतरा संसदीय सीट से गठबंधन के राजद के साथ कांग्रेस को दोस्ताना संघर्ष करना पड़ा था. राजद के प्रत्याशी सुभाष यादव तीसरे स्थान पर रहे थे. सुभाष यादव को 83,425 मत प्राप्त हुए थे.

भाजपा को छोड़ किसी दल ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, चतरा संसदीय क्षेत्र में नामांकन के लिए अधिसूचना 26 अप्रैल को जारी की जाएगी. तीन मई तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे और 20 मई को मतदान व चार जून को मतगणना होगी. चतरा संसदीय सीट से भाजपा को छोड़ कर अबतक किसी अन्य दल ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है. बताया जाता है कि गठबंधन के तहत चतरा संसदीय सीट पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी. लेकिन, अभी तक कांग्रेस ने अपना पत्ता खोला नहीं है. इससे यहां असमंजस की स्थिति है. दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी ने जोर-शोर से जनंसपर्क अभियान शुरू कर दिया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/grand-procession-of-sarhul-started-in-ranchi-see-photos/">रांची

में निकली सरहुल की भव्य शोभायात्रा…देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही