Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नशा कारोबार के खिलाफ चतरा पुलिस की कार्रवाई, 10 लाख का अवैध शराब किया बरामद

Chatra: नशा कारोबार के खिलाफ चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दस लाख रूपये का अवैध शराब बरामद किया है. एसपी राकेश रंजन को इससे संबंधित गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर टीम ने जिला की बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र से करीब दस लाख अवैध नकली शराब बरामद की है. जिनमें इंपिरियल ब्लू कंपनी का 750 ml के 40 बोतल, 375 ml के 15 बोतल अंग्रेजी नकली शराब, टंच कंपनी का 375 ml के 41 बोतल देशी शराब, मैकडॉवेल कंपनी का 375 ml के 1666 बोतल, 180 ml का 960 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब शामिल है. इसे भी पढ़ें -आर्मी">https://lagatar.in/army-land-scam-after-remand-is-over-7-accused-produced-in-court-sent-to-jail/">आर्मी

लैंड स्कैम : रिमांड खत्म होने के बाद 7 आरोपी कोर्ट में किये गये पेश, जेल भेजे गये

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

इस बारे में एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि हंटरगंज थाना क्षेत्र से बड़े पैमाने पर अवैध शराब की खेप बिहार भेजी जानी है. सूचना के आधार पर गठित पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की, टीम ने हंटरगंज थाना क्षेत्र के जबड़ा और जजलो गांव में छापेमारी की. इस दौरान भीम यादव, राकेश यादव, वृक्ष यादव और विकास कुमार के घर में संचालित अवैध नकली शराब फैक्ट्री का भी टीम ने किया भंडाफोड़ किया. इस कारोबार में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें -HC">https://lagatar.in/hc-told-the-applicant-first-apply-against-pankaj-mishra-dahu-in-the-police-station-it-is-unfair-to-come-directly-to-the-court/">HC

का निर्देश-पंकज मिश्रा-दाहु के खिलाफ पहले थाना में आवेदन दें, सीधे कोर्ट आना अनुचित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही