Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नशा कारोबार के खिलाफ चतरा पुलिस की कार्रवाई, 30 लाख रुपये का अफीम बरामद

Advertisement
Advertisement

Chatra : नशा कारोबार के खिलाफ चतरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी दौरान गुरुवार को एसपी ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने राजपुर-हंटरगंज मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाकर 9 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद किया. बरामद अफीम की कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के करामू गांव निवासी परमेश्वर गंझू के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें - Lagatar">https://lagatar.in/soon-after-news-personnel-department-took-out-order-suspend-co-sasibhushan-verma-sunita-kumar/70396/">Lagatar

Impact: खबर चलते ही कार्मिक विभाग ने सीओ शशिभूषण वर्मा और सुनीता कुमारी को निलंबित करने का आदेश निकाला

एसपी को मिली थी अफीम तस्करी की सूचना

एसपी ऋषभ कुमार झा को सूचना मिली थी कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक तस्कर अफीम की बढ़ी खेप लेकर राजपुर से हंटरगंज की तरफ जाने वाला है. इस सूचना पर एसडीपीओ अभिनाश कुमार नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने राजपुर हंटरगंज मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान बाइक सवार राजपुर से हंटरगंज की ओर आता हुआ दिखाई पड़ा. जब पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, तो वह बाइक खड़ी कर भागने लगा. जवानों ने खदेड़ कर युवक को पकड़ा. जब उसकी बाइक की तलाशी ली गई, तो बाइक पर लदे एक थैले में रखा 9 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ें - तबाही">https://lagatar.in/yas-left-for-destruction-pm-modi-to-visit-bengal-odisha-tomorrow/70388/">तबाही

का मंजर छोड़ गया “यास”, PM मोदी कल करेंगे बंगाल-ओडिशा का दौरा

पूछताछ के बाद अफीम तस्कर भेजा गया जेल

अफीम का अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य लगभग 30 लाख रुपये है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार अफीम तस्कर को जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद अफीम तस्करी से जुड़े कुछ अन्य तस्करों की भी सूचना प्राप्त हुई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

[wpse_comments_template]

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही