Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ चार युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
Chatra : चतरा पुलिस ने बिंड मुहल्ला से 0.55 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है. इनमें बिंड मुहल्ला निवासी मो शमशाद, मो राजा, गुदरी बाजार निवासी मो. फिरदौस और अंसार नगर निवासी मो. शहजाद शामिल हैं. चतरा एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि बिंड मुहल्ला में शहजाद अंसारी के घर में कुछ लोग ब्राउन शुगर पीने व पिलाने का काम कर रहे हैं. सूचना के आलोक में छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस घर में पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान चार युवकों को चार पुड़िया में बंद ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-police-arrested-six-people-in-the-transporter-murder-case/">धनबाद:

पुलिस ने ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में छह लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस लगातार चला रही छापेमारी अभियान

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि इस कार्य में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक विकास पासवान, श्रीराम पंडित, एएसआई निर्मल सिंह सहित जिला बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teenager-missing-while-playing-football/">जमशेदपुर

: फुटबॉल खेलने निकला किशोर लापता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही