Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

Chatra: चतरा जिला के टंडवा में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. इस दौरान पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. नाबालिग को बालसुधार गृह और अन्य को चतरा जेल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने चोरी की बाइक को बरामद कर लिया है. दरअसल मिसरोल बाजार में बुकरू निवासी जीतेंद्र साव के स्पलेंडर प्रो की चोरी 21 मई को हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने थाने में एफआइआर दर्ज कराया था. दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर छोपमारी की. बताया गया कि नाबालिग पिछले साल बड़कागांव थाने से बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा गया था. वहीं अभियुक्त अमित कुमार का धनगड़ा चौक में बाइक गैरेज है जो गाड़ियों की री-मॉडलिंग कर बेचता था. वह टंडवा के बिरबिर का रहनेवाला है. एक अन्य आरोपी मनोज कुमार यादव उर्फ मनोज यादव टंडवा के ही खरीका टोला जमुनियांटांड़ का निवासी है. छापामारी दल में टंडवा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, एसआई अशोक कुमार, रोहित कुमार यादव, एएसआई चन्द्रमौलेश्वर कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-raid-against-illegal-mahuva-liquor-traders-intensifies/">मनोहरपुर

: अवैध महुआ शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस की छापामारी तेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही