Search

 
 
 

चतरा पुलिस ने किया अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, बिहार भेजने की थी तैयारी

 
Chatra: चतरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है. दरअसल अवैध शषराब की पेटियों को बिहार भेजे जाने की तैयारी थी. लेकिन उससे पहले ही चतरा एसपी राकेश रंजन को अवैध शराब के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित अलखडीहा गांव में बंद पड़े स्कूल से करीब 70 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया है. साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में वीरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, सूर्यदेव सिंह और हरेराम सिंह शामिल है. इसे भी पढ़ें - साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-sad-ending-of-a-happy-love-story-prasanjeet-and-pinky-left-to-make-people-cry/">साहिबगंज

: सुखद प्रेम कहानी का दुखद अंत, लोगों को रूलाकर रूख़्सत हो गये प्रसनजीत और पिंकी

बिहार भेजे जाने की थी तैयारी

एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी, कि बंद पड़े स्कूल में बड़े पैमाने पर अवैध शराब रखा हुआ है. इस शराब को झारखंड राज्य से बाहर तस्करी करने के उद्देश्य से तैयारी की जा रही थी.इस सूचना पर एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-said-on-freebies-free-schemes-for-the-poor-are-important-hearing-the-matter-in-the-interest-of-the-country/">सुप्रीम

कोर्ट ने फ्रीबीज पर कहा, गरीबों के लिए मुफ्त की स्कीमें महत्वपूर्ण, देश हित में सुन रहे हैं मामला, कल भी सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही