Search

 
 
 

चतरा पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर हेरुवा बाईपास में चलाया वाहन चेकिंग अभियान

Chatra News : पुलिस पदाधिकारियों ने वाहनों की जांच कर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई. इस क्रम में एसपी अनिमेष नैथानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चतरा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. अपराध करने या आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे से शहर में प्रवेश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
 
वाहन की जांच करते पुलिस पदाधिकारी

Chatra News : चतरा जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चतरा पुलिस ने हेरुवा बाईपास में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. अभियान में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन शामिल हुए. मौके पर सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव दलबल के साथ मौजूद थे.

Uploaded Image

चतरा पुलिस नेहेरुवा बाईपास में  चलाया वाहन चेकिंग अभियान   

पुलिस पदाधिकारियों ने वाहनों की जांच कर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई. इस क्रम में एसपी अनिमेष नैथानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चतरा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. अपराध करने या आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे से शहर में प्रवेश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अपराधी शहर में घुसे, तो जेल जाने के लिए तैयार रहें. एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को अपराध नियंत्रण के लिए सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही