Search

 
 
 

चतरा पुलिस ने की एंटी राइट ड्रिल, अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

 
Chatra: अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट मोड पर है. इसे लेकर जिले के एसपी राकेश रंजन ने जिले के आम जनता और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से अपील की है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें, और ना ही शेयर करें. जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना हो. चतरा पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी हुई है. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो मैसेज पोस्ट करने के वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. समाज में शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए चता पुलिस आम जनता से सहयोग की अपेक्षा रखती है. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या फिर वरीय पुलिस अधिकारी को दे सकते हैं. [caption id="attachment_836336" align="aligncenter" width="1042"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/22-9.jpg"

alt="" width="1042" height="797" /> चतरा पुलिस ने लोगों से की अपील[/caption]

पुलिस लाइन में की गई एंटी-राइट ड्रिल

22 जनवरी को लेकर जिला पुलिस लाइन में एंटी-राइट ड्रिल का आयोजन किया गया. इसके अलावा जिले में 250 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. जिले में सभी संवेदनशील जगह और धार्मिक स्थलों पर पुलिस कड़ी निगरानी रख रही हैं, और पुलिस की टीम लगातार संवेदनशील इलाकों में ग्रस्त कर रही है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही