Chatra : चतरा में सुरक्षाबलों की टीम ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को विफल कर दिया. सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से प्लांट किए गए सात शक्तिशाली प्रेशर आईडी बम को पुलिस टीम ने बरामद कर उसे नष्ट कर दिया. बीते दिनों पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किए छह नक्सलियों की निशानदेही पर डिमाइनिंग अभियान पर निकली झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ 190 बटालियन व चतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान हंटरगंज थाना क्षेत्र के केडिमो के चश्मली एवं टेढ़ाकुशमा के जंगलों में भाकपा माओवादियों के प्लांट किए गए प्रेशर आईडी बमों को बरामद किया. मौके पर बम निरोधक दस्ते की टीम ने बरामद सभी प्रेशर आईडी बम को किया नष्ट कर दिया. इस अभियान में हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज चौधरी, वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी गुलाम सरवर व राजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार के अलावा अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-there-will-be-agitation-for-electricity-mp-mla-gave-one-weeks-time-aman-sahu-accepted-extortion/">चतरा
: बिजली के लिए होगा आंदोलन, सांसद-विधायक ने दी एक सप्ताह की मोहलत, अमन साहू ने रंगदारी की बात स्वीकारी [wpse_comments_template]
चतरा : सात प्रेशर आईडी बम को पुलिस ने किया नष्ट

Leave a Comment