Chatra : चतरा में पिछले दिनों शहर की चर्चित घटना नाबालिग ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को जेल भेज दिया. मां रूक्मिणी देवी पति : भुनेश्वर पांडेय ग्राम छोटकी देवरिया चतरा के फर्दबयान के आधार पर बेटी रेवती कुमारी (17 वर्ष) की हत्या करने के आरोप में सदर थाना कांड संख्या : 59/23 दर्ज किया गया था. चतरा एसपी राकेश रंजन ने कांड का त्वरित उद्भेदन करने के लिए एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया था. डॉग स्क्वॉयड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं तकनीकी शाखा की सहायता से 24 घंटे के अंदर कांड का खुलासा कर लिया गया. इसे भी पढ़ें :जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-accused-of-cyber-fraud-of-25-lakhs-from-four-retired-policemen-of-up-arrested/">जामताड़ा
: यूपी के चार रिटायर्ड पुलिसकर्मियों से 25 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ़्तार
: केजीबीवी व जेबीएवी की डीसी ने की समीक्षा, अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं के लिए वार्डेन को शो कॉज [wpse_comments_template]
: यूपी के चार रिटायर्ड पुलिसकर्मियों से 25 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ़्तार
इनकी हुई गिरफ्तारी
इस मामले के मुख्य अभियुक्त अनमोल पांडेय पिता : जगदेव पांडेय बड़की देवरीया के साथ उसके सहयोगी अमित पांडेय पिता : शिवदेव पांडेय, राजदीप पांडेय पिता : गोपाल पांडेय दोनों ग्राम छोटकी देवरीया सभी थाना सदर जिला चतरा निवासी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. वहीं कांड में अनमोल पांडेय की ओर से इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद किया गया. साथ ही हत्या के वक्त अनमोल पांडेय के पहने वस्त्र, मृतका का खून से सना दुपट्टा, घटना स्थल से टूटे हुए मोबाइल का टुकड़ा एवं कवर, खून लगी मिट्टी, अभियुक्तों के पास से तीन रीयल मी कंपनी के मोबाइल भी जब्त किए गए. छापामार दल में चतरा सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक वीणा कुमारी, निरंजन कुमार, थाना सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-reviews-kgbv-and-jbav-show-cause-to-warden-for-absentee-girl-students/">जमशेदपुर: केजीबीवी व जेबीएवी की डीसी ने की समीक्षा, अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं के लिए वार्डेन को शो कॉज [wpse_comments_template]
Leave a Comment