Search

 
 
 

चतरा पुलिस को मिली सफलताः 204 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 
Chatra: लोकसभा चुनाव को लेकर मादक पदार्थ और हथियार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी दौरान एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान 204 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. सोमवार को इसे लेकर एसपी विकास कुमार पांडे ने जानकारी दी. बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ रुपये कीमत आंकी जा रही है. अफीम तस्करी की गुप्त सूचना मिलने के बाद डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने ईटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार दांगी और धीरेंद्र दांगी नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया. उसके पास से पुलिस ने 204.4 किलो गिला अफीम, ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त मशीन, एक गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन, 100 पीस प्लास्टिक, वेटिंग जैक मशीन, 25.400 किलो मटमैला कपड़ा सना मिट्टी व ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त कपड़ा बरामद किया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-saryu-rai-should-apologize-for-his-statement-otherwise-we-will-file-a-case-dhullu-mahato/">धनबाद

: सरयू राय अपने बयान के लिए माफी मांगें, नहीं तो करेंगे केस- ढुल्लू महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही