Search

 
 
 

चतरा: TPC उग्रवादी कामेश्वर गंझू के घर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

 
Chatra:टीपीसी उग्रवादी कामेश्वर गंझू के घर पुलिस ने छापेमारी कर गोली और देसी बंदूक बरामद किया है. एसपी ऋषभ झा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जिले के कुंदा थाना क्षेत्र से ईचाक गांव में छापेमारी की. और वहां से भारी मात्रा में गोली और दूसरे सामान बरामद किये हैं. बरामद सामानों में 89 पीस गोली, एक देसी बंदूक और एक वायरलेस हैंड सेट शामिल हैं.

एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, एसपी ऋषभ झा को लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

गुप्त सूचना मिल रही थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के ईचाक गांव निवासी टीपीसी के सक्रिय उग्रवादी कामेश्वर गंझू के घर पर भारी मात्रा में अवैध हथियार छुपाकर रखा हुआ है. सूचना के आलोक में छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित छापेमारी दल ने गांव पहुंच कर उसके घर की तलाशी ली. लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

 तलाशी के क्रम में उग्रवादी कामेश्वर घर पर नहीं मिला. लेकिन वहां छिपाकर रखे गये कारतूस, देसी बंदूक और वायरलेस सेट को पुलिस ने बरामद कर लिया. एसपी ने बताया कि इस मामले में कामेश्वर गंझू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही