Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विकास हत्याकांड का चतरा पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Chatra : चतरा में युवक विकास कुमार की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में टंडवा थाना क्षेत्र के कूड़ालोगां निवासी लीला देवी और उपटापानी निवासी राजेश घांसी शामिल हैं.
Advertisement
Advertisement

Chatra : चतरा में युवक विकास कुमार की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने 12 घंटे केअंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में टंडवाथाना क्षेत्र के कूड़ालोगां निवासी लीला देवी और उपटापानी निवासी राजेश घांसी शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा निवासी विकास कुमार बीते शुक्रवार की शामचतरा कोर्ट से तारीख पर उपस्थित होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय केपास अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व मेंटीम का गठन किया गया. पुलिस ने जांच के क्रम कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में दोआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग से जुड़ाविवाद मुख्य कारण था.

इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 75/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों कीगिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही