Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : पुलिस ने 48 घंटे में सुलझायी नाबालिग छात्रा हत्याकांड की गुत्थी, एक आरोपी गिरफ्तार

Chatra :  जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के पोटम के जंगल से बीते 14 जून को एक छात्रा का एक शव बरामद किया गया था. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया. पुलिस ने इस घटना में शामिल 20 वर्षीय युवक संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. संतोष कुमार ने पहले नाबालिग छात्रा के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उसके बाद उसने छात्रा के दुपट्टा से उसका गला दबाकर हत्या कर दी. (पढ़ें, पारा">https://lagatar.in/cms-principal-secretary-will-hold-talks-with-a-10-member-team-of-para-teachers-cmo-was-called/">पारा

शिक्षकों की 10 सदस्यीय टीम से वार्ता करेंगे सीएम के प्रधान सचिव, CMO से बुलाया आया)

48 घंटे में पुलिस ने मामले का किया खुलासा

बता दें कि एसपी राकेश रंजन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया था. पुलिस की टीम ने 48 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का खुलासा करने में कामयाबी हासिल की. गिरफ्तार युवक ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. साथ ही उसके निशानदेही पर घटना में उपयोग किये गये पत्थर और मोबाइल बरामद किया है. साथ ही मृतक छात्रा का वस्त्र और चप्पल भी बरामद कर लिये हैं. इसे भी पढ़ें : चेहरा">https://lagatar.in/amisha-patel-reached-the-court-with-her-face-covered-but-had-to-remove-the-veil-from-her-face/">चेहरा

ढंककर कोर्ट पहुंची थी अमीषा पटेल, लेकिन हटाना पड़ा चेहरे से पर्दा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही