Search

 
 
 

चतरा: राजपुर में भाकपा माओवादी के नाम पर पोस्टरबाजी, पुलिस कर रही जांच

 
Chatra : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित केंदुआ सहोर गांव में भाकपा माओवादी के नाम पर पोस्टर चिपकाया गया है. जिससे इलाके में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

दहशत का माहौल है. केंदुआ सहोर गांव में भाकपा माओवादी के नाम पर पोस्टर चिपकाया गया है. इसे लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. इस पोस्टर के माध्यम से नक्सलियों ने मोदी सरकार की आत्मनिर्भर योजना को लॉलीपॉप बताया है. माओवादियों ने जनता से अपील की है कि वो इस लॉलीपॉप के चक्कर में न पड़ें. क्योंकि यह दिवास्वप्न है, जो नींद खुलते ही खत्म हो जायेगा. पोस्टरबाजी के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना राजपुर थाना को दी. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर को उखाड़ कर फेंक दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पोस्टरबाजी करने के मामले की पुलिस छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि भाकपा माओवादी के नाम पर कुछ बदमाश किस्म के लोग इस तरह की शरारत कर रहे हैं. माकपा माओवादी उग्रवादियों का वर्चस्व इस क्षेत्र में नहीं के बराबर है. ऐसे में उनके द्वारा पोस्टर चिपकाये जाने की उम्मीदें बहुत कम हैं. यह सच है कि एक लंबे समय के बाद राजपुर थाना क्षेत्र में उग्रवादियों की गतिविधियां सामने आ रही हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही