Search

 
 
 

Chatra : एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल में गेस्ट टीचर्स की भर्ती, 15 जुलाई को वॉक-इन-इंटरव्यू

Chatra : एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), चारू कन्हाचट्टी, चतरा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों में गेस्ट टीचर्स (अतिथि शिक्षकों) की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है. यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और सत्र 2026-27 की समाप्ति अथवा नियमित शिक्षकों की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी.
 

Chatra : एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), चारू कन्हाचट्टी, चतरा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों में गेस्ट टीचर्स (अतिथि शिक्षकों) की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है. यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और सत्र 2026-27 की समाप्ति अथवा नियमित शिक्षकों की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी.


विद्यालय में कुल 9 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें टीजीटी हिंदी के 2 पद और टीजीटी आर्ट, टीजीटी म्यूजिक, टीजीटी कंप्यूटर साइंस, टीजीटी पीईटी (महिला), टीजीटी लाइब्रेरियन, पीजीटी इतिहास और पीजीटी अंग्रेजी के एक-एक पद शामिल हैं.


भर्ती के लिए 15 जुलाई 2026 को कॉन्फ्रेंस हॉल, विकास भवन, चतरा में वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा, जबकि साक्षात्कार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा.


इच्छुक अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से पहले अपना आवेदन emrscharukanhachatti@gmail.com पर ईमेल करना होगा. ईमेल का विषय "Application for Guest Teacher – (Post & Subject)" रखना अनिवार्य है. आवेदन भेजने के बाद निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा.


भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष (31 मार्च 2026 के अनुसार) निर्धारित की गई है. वहीं, सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष रखी गई है, बशर्ते वे चिकित्सकीय रूप से कार्य करने के लिए फिट हों.


मानदेय के रूप में पात्र पीजीटी शिक्षकों को 35,000 रुपये प्रतिमाह और टीजीटी शिक्षकों को 33,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे. यदि निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं होती है, तो पीजीटी को 33,000 रुपये और टीजीटी को 29,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा.


साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, उनकी स्व-सत्यापित प्रतियां, अपडेटेड बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) साथ लाना अनिवार्य होगा.


विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि चयनित गेस्ट टीचर्स को नियमित शिक्षकों की तरह कक्षाएं लेने, अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, ड्यूटी और आवासीय विद्यालय की आवश्यकता के अनुसार अन्य जिम्मेदारियां भी निभानी होंगी. इन अतिरिक्त कार्यों के लिए अलग से कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही