Search

 
 
 

चतरा : इटखोरी में हत्याकांड का खुलासा, बहन के इशारे पर दो सालों ने की थी जीजा की हत्या

 
दोनों भाइयों समेत महिला को जेल, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी Itkhori: इटखोरी में हत्याकांड का खुलासा हो गया है. बहन के इशारे पर दो सालों ने मिलकर जीजा की हत्या की थी. इस मामले में महिला को दोनों भाइयों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दो दिन पूर्व इटखोरी थाना अंतर्गत चौक के समीप मछली बाजार के पास रात करीब दो-तीन बजे बंद पडे़ झोपड़पट्टी होटल में चतरा निवासी शालीग्राम उपाध्याय की शराब पिलाकर धारदार चाकू से उसकी गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मामले का पर्दाफाश 24 घंटे के अंदर कर लिया. चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पूछताछ में मृतक के दोनों सालों ने स्वीकारा कि उसका जीजा बहन क़ो हमेशा शराब पीकर मारता-पीटता था और इलाज भी नहीं कराता था. बहन को इलाज के लिए पैसे भी नहीं देता था. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-indigenous-film-festival-begins-told-the-nuances-of-film-making/">रांचीः

इंडीजीनस फिल्म महोत्सव प्रारंभ, बतायी गई फिल्म मेकिंग की बारीकियां

“मुझे मार दो या मेरे पति को मार दो”

इस तंगी से आकर बहन ने कहा कि बार-बार घुट कर मरने से अच्छा है कि या तो हमें मार दो या मेरे पति को मार दो. इससे छुटकारा मिल जाएगा. इसी के कारण बहन के कहने पर दोनों भाइयों ने मिलकर जीजा की हत्या कर दी. पुलिस ने लाल रंग के प्लास्टिक बैट लगा चाकू बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपी राहुल कुमार पंडित के पैंट, खून लगी शर्ट, पायजामा के साथ दो मोबाइल भी जब्त किया है. एक अन्य आरोपी राहुल का भाई विशाल कुमार पंडित भी पकड़ा गया. दोनों चतरा ऊंटा मोड़ निवासी स्व. अर्जुन पंडित का बेटा है. मृतक की पत्नी सदर थाना दुधोरी निवासी को भी जेल भेजा दिया गया है. इस कांड के खुलासे में पुलिस निरीक्षक शिव प्रकाश, थाना प्रभारी विनोद कुमार, अनिल कुमार, बंटी यादव और पुलिस शस्त्र बल के कई जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fir-is-being-investigated-against-congress-leader-ranvijay-singhs-son/">धनबाद:

कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे पर एफआईआर की हो रही है जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही