Search

चतरा : लूटकांड का आरोपी देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, कई सामान बरामद

Chatra : चतरा में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लूटकांड का आरोपी देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतापपुर थाना अंतर्गत गजवा में एक व्यक्ति अवैध कट्टा लेकर मोटरसाइकिल से घूम रहा है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार के निर्देश पर टीम गठित की गई. इंस्पेक्टर लव कुमार प्रतापपुर थाना के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनी. फिर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने तालिब खान पिता : जुबैर खान गजवा थाना प्रतापपुर जिला चतरा को अवैध देसी कट्टा एवं गोली तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने बताया कि चार मई को हुए लूटकांड एवं अन्य घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. जब्त सामानों में एक ग्लैमर मोटरसाइकिल, 315 बोर का एक देसी कट्टा, एक 315 बोर का कारतूस, 315 बोर का एक खोखा, स्पार्क कंपनी का स्क्रीन टच एक मोबाइल, अभियुक्त का आधार और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की गई. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-revolver-recovered-from-vehicle-mnrega-junior-engineer-arrested/">लातेहार

: गाड़ी से रिवॉल्वर बरामद, मनरेगा के कनीय अभियंता गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//