Search

 
 
 

चतरा : महिला की पीट-पीट कर हत्या के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

 
Chatra : चतरा जिले सदर थाना क्षेत्र के मसूरियातरी गांव में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की बांध कर पिटाई की थी. इस घटना में प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया था और प्रेमिका की मौत हो गयी थी. मामला संज्ञान में आते हैं एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. इस घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, और बाकी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.     झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/">झारखंड

की
खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जान लें कि सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए चतरा एसपी राकेश रंजन ने सदर थाना पुलिस को जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है.

तीन लाख में तय हुआ मौत का सौदा

महिला की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर महज तीन लाख में महिला की मौत का सौदा तय कर दिया था.यह घटना घटना 30 जून की है. ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कराने के बजाय गांव में ही पंचायत बुलाकर तीन लाख में महिला की मौत की डील कर ली और आनन-फानन में महिला का शव जला दिया गया.

प्रेमी अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने 30 जून की रात उसके घर पहुंचा था

मसूरियातरी गांव निवासी घोपिन गंझू (प्रेमी) अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने 30 जून की रात उसके घर पहुंचा था. बताया जाता है कि गांव के कमल गंझु, अनिल गंझू और बोधा गंझू समेत अन्य ग्रामीणों ने उन्हें आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया. जिसके बाद दोनों की मौके पर ही खंभे में बांधकर जमकर बेरहमी से पिटाई कर दी. ग्रामीणों द्वारा की गयी पिटाई के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, वहीं उसका प्रेमी घोपिन गंझू गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार महिला की एक बेटी है और उसका पति बाहर रहकर कमाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही