Search

 
 
 

चतरा :  सिमरिया को तीन माह बाद भी नही मिला एसडीओ, कोर्ट कार्य ठप होने से लोग परेशान

चतरा जिले के सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में लंबे समय से स्थायी प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने के कारण आम लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. एक जनवरी 2026 को तत्कालीन एसडीओ सन्नी राज के स्थानांतरण के बाद से यह पद खाली है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है.
 
सिमरिया अनुमंडल कार्यालय

 Chatra : चतरा जिले के सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में लंबे समय से स्थायी प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने के कारण आम लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. एक जनवरी 2026 को तत्कालीन एसडीओ सन्नी राज के स्थानांतरण के बाद से यह पद खाली है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

 

वर्तमान में चतरा के जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद यादव को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. हालांकि वे सामान्य प्रशासनिक कार्यों को संभाल रहे हैं, लेकिन न्यायिक कार्य पूरी तरह से प्रभावित हैं.

 

अनुमंडल न्यायालय में सुनवाई नहीं होने से लंबित मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.विशेषकर धारा 107, 144 और 145 जैसे संवेदनशील मामलों में सुनवाई नहीं होने से लोगों को बार-बार तारीख मिल रही है. इससे जमीन विवाद और शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका भी बढ़ गयी है.

 

सिमरिया अनुमंडल के पांचों प्रखंड सिमरिया, टंडवा, गिद्धौर, पत्थलगड़ा और लावालौंग से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर मुख्यालय पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही