Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुठभेड़ में ऐतिहासिक सफलता के बाद DGP ने चतरा एसपी और जवानों को किया सम्मानित

Ranchi: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद, डीजीपी अजय कुमार सिंह ने एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया. डीजीपी ने मुठभेड़ में शामिल जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके बीच इनाम की राशि का वितरण भी किया. मौके पर सख्त अंदाज में डीजीपी ने नक्सलियों को खुली चुनौती दी. उन्होंने कहा कि नक्सलियों का समय अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है, या तो वह सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर हथियार डालते हुए मुख्यधारा में शामिल हो जाएं, नहीं तो हमारे सुरक्षा बल उन्हें आमने-सामने की लड़ाई में ढेर कर देंगे. इसे पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-cousin-father-in-law-thrashed-the-young-man-who-came-to-pick-up-his-wife-at-his-in-laws-house/">गढ़वा

: ससुराल में पत्नी को लेने आए युवक की चचेरे ससुर ने की जमकर पिटाई

झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता है: डीजीपी

डीजीपी ने कहा झारखंड पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है. उन्होंने कहा कि उग्रवाद उन्मूलन में झारखंड पुलिस की चौतरफा कार्रवाई जारी है. झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के कुशल नेतृत्व, रणनीति और दृढ़ संकल्प के साथ नक्सलियों के खात्में के लिए कटिबद्ध है. डीजीपी ने दावा किया है की अन्य नक्सली भी पुलिस की गोली से घायल हुए हैं, जिसकी पड़ताल जारी है. मुठभेड़ के बाद चतरा जिले के जवानों के हौसले बुलंद हैं. आगे भी नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलता रहेगा. जल्द ही शेष बचे नक्सलियों को भी या तो ढेर कर दिया जाएगा या फिर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-former-mla-chunnu-ram-unveiled-the-statue-of-baba-chauharmal/">हुसैनाबाद

: पूर्व विधायक चुन्नू राम ने किया बाबा चौहरमल की प्रतिमा का अनावरण

पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध अच्छी सफलता मिली है

सीआरपीएफ के एडीजी वितुल कुमार ने कहा कि पिछले दो वर्षों में पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध अच्छी सफलता मिली है. पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में झारखंड राज्य में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के विरूद्ध रणनीति युक्त लगातार करारा प्रहार किया जा रहा है. शीर्ष उग्रवादियों की धर-पकड़ के लिए झारखंड पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे योजनाबद्ध नक्सल अभियान काफी प्रभावशाली सिद्ध हो रहे हैं. झारखंड के चतरा एवं पलामू के सीमांत इलाके में झारखंड पुलिस की गुप्त सूचना पर भाकपा माओवादी के इस इलाके में सबसे सक्रिय एवं कुख्यात मारक दस्ते पर बड़ी कार्रवाई इसी रणनीति का सकारात्मक नतीजा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही