Search

 
 
 

चतरा एसपी की आम लोगों से अपील, सोशल मीडिया पर ना करें आपत्तिजनक पोस्ट

 
Chatra :  दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर चतरा एसपी राकेश रंजन ने आम लोगों से अपील की है. एसपी ने जिला वासियों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने को कहा है. उन्होंने कहा कि फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर किसी भी प्रकार के धार्मिक भावनाओं को भड़काने, ठेस पहुंचाने वाले संदेश, अप्रमाणिक जानकारी, भ्रामक मैसेज, तस्वीर और वीडियो अपलोड शेयर न करें, जिससे शांति व्यवस्था विधि-व्यवस्था भंग होने की संभावना हो. (पढ़ें, चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-replica-of-dakshineshwar-temple-will-be-seen-in-gandhi-tola-puja-pandal/">चाईबासा

: गांधी टोला पूजा पंडाल में दिखेगा दक्षिणेश्वर मंदिर का प्रतिरूप)

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर 

एसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि चतरा पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है. उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जिला में सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें. किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना अविलंब डायल 100 और 112 पर या नजदीकी थाना या ओपी को दें. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-headquarters-transferred-newly-promoted-asi/">झारखंड

पुलिस मुख्यालय ने नवप्रोन्नत ASI का किया तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही