Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सलियों के गढ़ में पहुंचे चतरा एसपी, ग्रामीणों को अफीम की खेती न करने और न करने देने की दिलायी शपथ

Advertisement
Advertisement
Chatra : अफीम की खेती के खिलाफ चतरा पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी दौरान एसपी राकेश रंजन जिले के अति नक्सल प्रभावित राजपुर थाना क्षेत्र के गड़ीया, अमकुदर और धवैया के पहाड़ी व जंगली क्षेत्रों में पहुंचे. इस दौरान एसपी ने ग्रामीणों को शपथ दिलायी कि वे आज के बाद न अफीम की खेती करेंगे और न किसी को करने देंगे और विकास के कार्यों में सहयोग करेंगे. इसे भी पढ़़ें-लता">https://lagatar.in/pm-modi-will-attend-lata-mangeshkars-funeral-information-given-on-twitter/">लता

मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी, ट्विटर पर दी जानकारी देखें वीडियो- https://youtu.be/DUacd7vX0dQ

डीसी, एसपी ने अफीम की खेती के दुष्प्रभाव से संबंधित दी जानकारी

राजपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में डीसी और एसपी ने जाकर वहां की आम जनता की समस्याओं से रूबरू हुए और सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जरूरतमंद व्यक्तियों को उनकी आवश्यकतानुसार सामानों का वितरण किया. इसके अलावा डीसी और एसपी ने ग्रामीणों को अफीम की खेती के दुष्प्रभाव से संबंधित जानकारी देते हुए जागरूक किया. इसे भी पढ़़ें-निरसा">https://lagatar.in/nirsa-mla-laid-the-foundation-stone-of-a-road-costing-3-41-lakhs/">निरसा

की विधायक ने किया 3.41 लाख लागत वाली सड़क का शिलान्यास   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/22-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

छह">https://lagatar.in/dhanbad-uncontrollable-truck-enters-tea-shop-woman-injured/">छह

दिनों में 250 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने बीते एक फरवरी से लेकर छह फरवरी तक 250 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित गड़ीया, अमकुदर और धवैया के पहाड़ी व जंगली क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर लगे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया. घोर नक्सल प्रभावित होने के कारण इन क्षेत्रों में आईईडी लगे होने की भी संभावना थी, इस खतरे के मद्देनजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेसीबी  और ट्रैक्टर का बड़े पैमाने पर उपयोग कर अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया.

इसे भी पढ़़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-girls-missing-for-two-days-reached-jorapokhar-police-station-after-marrying-each-other/">धनबाद

:  दो दिन से लापता दो युवतियां आपस में शादी रचा कर पहुंची जोरापोखर थाना

50 करोड़ से अधिक के नशीले पदार्थ व वाहनों को जब्त किया गया

चतरा पुलिस के द्वारा अफीम और ब्राउन शूगर तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की रही है. इस बार जिले में अपेक्षाकृत अफीम की खेती कम हुई है. साल 2021 में चतरा जिला पुलिस ने 50 करोड़ से अधिक के नशीले पदार्थ व वाहनों को जब्त की गयी है. 856 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की और 165 तस्करों को गिरफ्तार किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही