Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Chatra :  जिले के पिपरवार में बुधवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां भेलवाटांड़ मोड़ के पास स्थित ट्रांसपोर्टिंग रोड पर एक कार ने बाइक को रौंद डाला. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक बच्चा रांची के रिम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. मृतकों की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव निवासी व होमगार्ड जवान पंकज कुमार साहू, उनकी पत्नी गुड़िया देवी, बेटी सलोनी और बेटा राजदीप के रूप में हुई है. घायल बच्चे की पहचान दीपराज के रूप में हुई है.

तेज रफ्तार कार बाइक को रौंदते हुए होटल में घुसी

घटना के संबंध बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान अपनी बाइक पर पत्नी और तीन बच्चों को बिठाकर पिपरवार की तरफ लौट रहा था. इसी दौरान भेलवाटांड़ मोड़ के पास तेज रफ्तार टीयूभी कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी. गाड़ी की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पांचों लोगों को रौंदने के बाद कार एक होटल में घुस गयी. जिससे होटल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में एक महिला और बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं  तीन लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में पंकज और उसके एक बच्चे की मौत हो गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही