Search

 
 
 

चतरा SP की आम नागरिकों से अपील, आपसी भाईचारे के साथ मनाएं मोहर्रम

 
Ranchi :  चतरा एसपी ने आम लोगों से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की है. एसपी ने किसी भी समुदाय, व्यक्ति विशेष, धर्म और समाज को ठेस पहुंचाने वाले संगीत और गाने का प्रयोग नहीं करने को कहा है. वहीं किसी भी प्रकार के धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले मैसेज, तस्वीर और वीडियो जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना हो, उसे सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने की अपील की है. आगे लिखा है कि चतरा पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखे हुए हैं. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. चतरा जिला में सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें. किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना दें और अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना पुलिस को दें. इसे भी पढ़ें : सुभाष">https://lagatar.in/government-should-get-subhash-munda-murder-case-investigated-by-retired-hc-judge-rajendra-prasad/">सुभाष

मुंडा हत्याकांड की जांच HC के सेवानिवृत्त जज से कराये सरकार : राजेंद्र प्रसाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही