Search

चतरा : एजुकेशन प्वाइंट में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन

Chatra : चतरा के पत्थलगड्डा प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक स्थित शिक्षण संस्थान एजुकेशन प्वाइंट में गुरुवार को छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थान के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. संस्थान में इंटर की छात्रा छवि रानी 453 अंक लाकर जिला टॉपर बनीं. वहीं प्रिया कुमारी 440 अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया. नीतू कुमारी ने 431 अंक लाकर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया. वहीं दसवीं पास विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद अनिल कुमार राणा व संचालन शिक्षक पिंटू कुमार ने किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया राधिका देवी, विधायक प्रतिनिधि अरविंद ठाकुर, 20 सूत्री अध्यक्ष विकास कुमार यादव और पूर्व मुखिया सतीश कुमार उपस्थित थे. समारोह में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व शिल्ड देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई. इसे भी पढ़ें :बरही">https://lagatar.in/barhi-villagers-dead-body-arrived-from-gujarat-after-six-days/">बरही

: गुजरात से छह दिनों के बाद आया ग्रामीण का शव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//