Search

 
 
 

चतरा : इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थी सम्मानित

 
Chatra : स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय डीभा चतरा में शनिवार को प्रांतीय प्रतिभा छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि एसडीओ मुमताज अंसारी और विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और इसी स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र रहे एसडीओ मुमताज अंसारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्षण आज हम सभी के लिए सुखद व प्रेरणादायी है. आज विद्या भारती विद्यालय के बच्चे हर क्षेत्र में शानदार प्रर्दशन कर रहे हैं, जो गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि असफलता से डरें नहीं. लगातार लगे रहने से सफलता मिलती है और परिश्रम ही इसका मूल मंत्र है. कार्यक्रम में विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी ने कहा कि प्रतिभा पहचान की मोहताज नहीं होती. वे हमेशा पथ प्रदर्शक होते हैं. विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार दास ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया. समारोह में नौ जिलों के 13 टॉपर विद्यार्थी सहित दो युवा वैज्ञानिकों और एक-एक डॉक्टर व इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच व चांदी का सिक्का, प्रशस्ति पत्र और उनके अभिभावकों को अंग वस्त्र, तुलसी का पौधा व रामायण की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया. सरंक्षक डॉ. विजय अग्रवाल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में हमेशा सकरात्मक सोचें एवं किसी भी कार्य के लिए दृढ निश्चय करें, तो सफलता आपके कदम चूमेगी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष झारखंड में स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल विद्यालय से बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को लैपटॉप दिया जाएगा. उन्होंने विद्यालय सेविका के बेटे के आईआईटी क्रैक करने पर लैपटॉप देने की घोषणा की. कार्यक्रम में मंच संचालन गुमला विभाग निरीक्षक व क्षेत्रीय प्रचार प्रसार प्रमुख अखिलेश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन हजारीबाग विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा ने किया. कार्यक्रम में जमशेदपुर विभाग निरीक्षक तुलसी प्रसाद ठाकुर, साहेबगंज विभाग के रमेश यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतन पांडेय, सचिव सह कार्यक्रम संयोजक संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश साह पूर्णकालिक कार्यकर्ता ब्रेन कुमार टुड्डू सहित अन्य प्रांतीय पूर्णकालिक अधिकारी वृन्द, चतरा समेत नौ जिलों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अंकिता">https://lagatar.in/ankita-murder-one-million-compensation-given-to-the-victims-family-the-government-told-in-the-hc/">अंकिता

हत्याकांड: पीड़ित परिवार को दिया गया दस लाख मुआवाजा, HC में सरकार ने बताया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही