Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा:  बेरोजगारी के मुद्दे पर टंडवा मुखिया संघ एकजुट, रोजगार के लिए डीसी को लिखेंगे पत्र

Chatra: चतरा जिला के टंडवा में औद्योगिक नगरी में बेरोजगार युवकों की समस्याओं को लेकर टंडवा प्रखंड के सभी मुखिया एकजुट हो गए हैं. इस समस्या के निदान के लिए शनिवार को टंडवा नगर भवन में बैठक हुई. जिसमे जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने प्रत्येक पंचायत और प्रखंड में व्याप्त समस्याओं पर विशेष चर्चा की. जिसमे मगध एवं आम्रपाली जैसी सीसीएल कंपनियों से विस्थापित एवं प्रभावित क्षेत्रों में व्याप्त बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए चतरा डीसी एवं सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही डीसी को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल बनाने की मांग करने की बात कही गई. बैठक में मुखिया महावीर साहू, मिश्रौल मुखिया सुबेश राम, कोईद मुखिया किशुन राम, कल्याणपुर पंचायत मुखिया महेश मुंडा, कासियाडीह पंचायत मुखिया सरिता देवी, बेंती पंचायत मुखिया सरिता देवी, गाड़ीलांग पंचायत मुखिया शबीदा खातून, राहम मुखिया विश्वजीत उरांव, मुखिया पति सुभान मियां समेत सभी मुखिया मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-couple-killed-with-ax-in-land-dispute/">चाईबासा

: जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से दंपती की हत्या
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही