Search

 
 
 

चतरा : टंडवा पुलिस ने जेजेएमपी उग्रवादी को किया गिरफ्तार, सिंपलेक्स कंपनी से मांगी थी लेवी

 
Chatra : टंडवा पुलिस ने एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी मांगने वाले उग्रवादी फलेंद्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने नक्सली के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे उसने एनटीपीसी टंडवा में काम कर रही सिंपलेक्स कंपनी से लेवी की मांग की थी. फलेंद्र गंझू मूल रूप से लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. (पढ़ें, बिहटा">https://lagatar.in/bihta-three-smugglers-arrested-with-cattle-laden-truck/">बिहटा

: मवेशी लदे ट्रक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कोलकाता में सप्लाई करने की थी तैयारी)

सब जोनल कमांडर के नाम पर मांगी थी लेवी

बता दें कि बीते 16 अगस्त को सिंपलेक्स कंपनी से जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सब जोनल कमांडर भीम के नाम पर लेवी मांगी गयी थी. जिसके बाद एसपी राकेश रंजन ने पुलिस टीम का गठन किया. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से बरामद मोबाइल से ही जेजेएमपी के नाम पर धमकी दी गयी थी. उसने ही सिंपलेक्स कंपनी को पर्चा लिख कर भेजा गया था. इसके अलावा इस घटना में शामिल अन्य लोगों को भी चिन्हित किया गया है. इसे भी पढ़ें : प्रवर्तन">https://lagatar.in/enforcement-directorate-reaches-delhi-high-court-opposes-robert-vadras-anticipatory-bail-in-money-laundering-case/">प्रवर्तन

निदेशालय दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा, मनी लांड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत का विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही