Vijay Sharma Tandwa(Chatra) : टंडवा प्रखंड की सुदूरवर्ती पंचायत बड़गांव के उपमुखिया विष्णु उरांव गर्मी में जानवरों की प्यास बुझाने के लिए अपने निजी खर्च से तालाब बनवाने में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर से डेढ़ साल पूर्व डोभा निर्माण की बात सामने आयी थी. लेकिन वह डोभा अब तक नहीं बनाया गया है. प्रखंड प्रशासन की उदासीनता को देखते हुए उन्होंने खुद निजी खर्च से तालाब खुदवाने की बात सोची ताकि जानवरों की प्यास बुझ सके और किसानों को भी सिंचाई का पानी उपलब्ध हो जाए. यह तालाब सौ फीट लंबा, 80 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा है. तालाब में पानी निकल चुका है. अब उसे बंधवाने की देरी है. अब तक तालाब पर 80 हजार रुपए खर्च कर चुके हैं.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-250.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> जंगलों पहाड़ों से घिरे टंडवा प्रखंड से करीब 14 किलोमीटर की दूर बड़गांव में अपनी आम जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिकतर लोग टंडवा आते हैं. प्रखंड की करीब सवा लाख आबादी जार का पानी खरीद कर पीने को विवश है. यहां कोल उत्खनन और गर्मी के कारण जलसंकट उत्पन्न हो गया है. लगभग सभी जलस्रोत सूख गए हैं.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-251.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> पानी की समस्या पर टंडवा के बीडीओ रंथू महतो ने बताया कि तालाब के गहरीकरण के लिए भूमि संरक्षण विभाग से बरसात आने से पहले डीएमएफटी मद से स्थानीय विधायक एवं सांसद की अनुशंसा पर कार्य चल रहा है. करीब 40 योजनाओं पर काम चालू हो गया है. इंजीनियर की देख रेख काम हो रहा है. गर्मी के कारण पूर्व में बने कई डोभा की गहराई कम होने की वजह से सूख गए हैं. डोभा की गहराई 10 फीट ही है. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-preparation-to-remove-120-frontline-employees-working-in-snmmch/">धनबाद:
एसएनएमएमसीएच में कार्यरत 120 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को हटाने की तैयारी [wpse_comments_template]

Leave a Comment