Search

 
 
 

चतरा : नकली पिस्टल के साथ लूटपाट कर रहे तीन अपराधी गिरफ्तार

 
  • दो मोबाइल और बाइक बरामद, ग्रामीणों के सहयोग से पकड़े गए अपराधी
  • लूटपाट को अंजाम देकर हो रहे थे फरार
Chatra : चतरा एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि सूचना मिली कि टुनगुन से रतनाग जाने वाली सड़क में लूटपाट करने का प्रयास किया जा रहा है. सूचना पर छापेमारी टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई. इसमें एक बाइक पर सवार तीन अभियुक्तों को नकली पिस्टल के साथ दबोच लिया गया. आरोपियों ने चतरा के सिमरिया के टूटीलावा के कृष्णा भुइयां से लूटपाट की. इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को पकड़ा गया. उसके पास से लूटी गई मोबाइल, नकली पिस्टल और एक बाइक बरामद की गई. इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या : 39/2023 दर्ज किया गया. गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में कदले निवासी दो भाई अनिल भुइयां व अर्जुन गंझू और नावाडीह के थन्नु कुमार शामिल है. जब्त सामान में वीवो कंपनी का एक स्क्रीन टच ब्लू रंग व रेडमी कंपनी की स्क्रीन टच मोबाइल, बाइक और एक नकली पिस्टल शामिल है. अभियान में सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, थाना प्रभारी बमबम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामाशीष शुक्ला, सहायक अवर निरीक्षक घनश्याम सिंह और लावालौंग थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/neelambar-gope-close-aide-of-plfi-supremo-dinesh-gope-arrested-arms-and-bullets-recovered/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप का करीबी नीलांबर गोप गिरफ्तार, हथियार और गोली बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही