Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : टीपीसी एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

  • कोल परियोजना में लेवी मांगने व लिफ्टर पर गोली गोलीबारी मामले में गिरफ्तारी
  • दो विदेशी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 17 राउंड जिंदा गोलियों बरामद
    Chatra : कोल परियोजना में लेवी मांगने व लिफ्टर पर गोली गोलीबारी मामले में टीपीसी एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार हुए हैं. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने यह कार्रवाई की है. इनके नाम हैं- टीपीसी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर अभय जी उर्फ छोटन तुरी, राकेश कुमार सिंह और मो ताकिर आलम. इनके पास से पुलिस ने दो विदेशी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 17 राउंड जिंदा गोली समेत कई अन्य सामान बरामद किया है.

    लेवी के लिए लिफ्टर को मारी गयी थी

    बीते छह मई को जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के पुरनाडीह कोल परियोजना स्थित कांटा घर संख्या- 01 के समीप टीपीसी उग्रवादियों द्वारा लेवी की वसूली करने और कोल व्यवसायियों में भय व्याप्त करने के उद्देश्य से मैथन पॉवर लिमिटेड के लिफ्टर बिनोद कुमार गिरि को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया. इस मामले टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था. टीम के द्वारा अनुसंधान और टेक्निकल सेल की मदद से छापामारी की गयी. घटना में शामिल टीपीसी के एरिया कमांडर अभय जी उर्फ छोटन तुरी सहित तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया.

    लेवी के लिए घटना को अंजाम दे रहे टीपीसी उग्रवादी

    गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को टीपीसी संगठन के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है. कांड के अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि टीपीसी उग्रवादी संगठन द्वारा कोल क्षेत्र के व्यवसायियों को लक्षित कर लेवी की मांग की जा रही है. नहीं देने पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. गिरफ्तार उग्रवादियों ने पुलिस को बाहर से समर्थन दे रहे अन्य लोगों के भी नाम बताये हैं. इन सभी की गिरफ्तारी के लिए लागातार छापामारी की जा रही है.
    इसे भी पढ़ें – खूंटी">https://lagatar.in/khunti-uncontrolled-vehicle-fell-into-the-ditch-four-killed-10-injured/">खूंटी

    : अनियंत्रित होकर सवारी गाड़ी खाई में गिरी, चार की मौत, 10 घायल
    [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही