Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : पांच किलो अफीम के साथ तीन महिला गिरफ्तार

जयमंगला बस से गया भेजा जा रहा था मादक पदार्थ Chatra : चतरा जिले में अफीम की तस्करी करते तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा से दो महिलाएं अपने साथ अफीम लेकर जयमंगला नामक बस से बिहार के गया की तरफ जा रही हैं. इस सूचना के आलोक में एसपी ने जोरी और हंटरगंज थाना को कार्रवाई का निर्देश दिया. सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में हंटरगंज पुलिस ने थाना गेट के सामने उस बस से दो महिला देवंती और दमिया कुमारी को अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए सीओ के समक्ष 05.036 ग्राम अफीम गादा और दो मोबाइल फोन को को जब्त किया. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/palamu-nia-raids-the-house-of-accused-of-collaborating-with-naxalites/">पलामू

: नक्सलियों को मदद पहुंचाने के आरोपी के घर एनआईए का छापा

किशोर साव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

गिरफ्तार महिलाओं ने स्वीकार किया कि यह बरामद अफीम तपेज के युगल किशोर साव और उनकी पत्नी पूजा देवी ने उन्हें गया पहुंचाने के लिए दिया था. त्वरित कार्रवाई करते हुए पूजा देवी को भी गिरफ्तार किया गया और युगल किशोर साव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में हंटरगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी टीम में हंटरगंज के सीओ मिथलेश कुमार पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी सनोज चौधरी, सुशील टुडू व थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/3155-pm-housing-are-pending-in-hazaribagh-district/">हजारीबाग

जिले में लंबित हैं 3155 पीएम आवास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही