Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : 10वीं जैक बोर्ड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले टॉप-10 विद्यार्थी सम्मानित, अभिभावकों को मिला रामायण

इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सह अभिभावक सम्मान समारोह Chatra : इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर दीभा चतरा के सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. झारखंड माध्यमिक परीक्षा 2023 के 10वीं जैक बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया. समारोह की शुरूआत बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समारोह में विद्यालय के टॉप टेन आए छात्र-छात्राओं को स्मार्ट वॉच व शेष सफल छात्रों को प्रोजेक्ट फाइल और अभिभावकों को रामायण की पुस्तक भेंट की गई. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-corporations-team-broke-dozens-of-shops-in-old-market/">धनबाद

: निगम की टीम ने पुराना बाजार में दर्जनों दुकानें तोड़ी

संस्कारयुक्त शिक्षा जरूरी- डीइओ

मौके पर डीइओ ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यालय में जो संस्कार सभी बच्चों को दिया जाता है उसे बनाए रखना अभिभावकों की जिम्मेदारी है. उन्होंने आगे अपेक्षा भी रखी कि इस संस्था से अभावग्रस्त बच्चों को भी यहां सुसंस्कृत और संस्कारयुक्त शिक्षा मिल सके. वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतन पांडेय ने कहा कि बच्चों के शैक्षणिक विकास में माता-पिता के अमूल्य योगदान को नहीं भुलाया जा सकता. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-from-july-21-to-august-21-blos-will-do-door-to-door-verification-of-voters/">बोकारो

: 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ घर-घर जाकर वोटरों का करेंगे सत्यापन

बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम करें रोशन- पवन कुमार दास

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य पवन कुमार दास ने कहा विद्यालय को इसी समय का इंतजार रहता है कि बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करें. मंच संचालन आराधना कुमारी, अतिथि परिचय अयोध्या प्रसाद सिंह, विषय प्रवेश जवाहर दांगी, परीक्षा परिणाम व पारितोषिक वितरण सचिन दुबे व कार्यक्रम का समापन आचार्य शिवनंदन शर्मा के कल्याण मंत्र के साथ किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही