Search

 
 
 

चतराः टीपीसी उग्रवादी लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि छापामारी के दौरान अर्जुन गंझू को पुलिस ने दबोच लिया. उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया.
 

Chatra : चतरा में लोडेड देसी कट्टा और कारतूस के साथ टीपीसी उग्रवादी अर्जुन गंझू गिरफ्तार हुआ है. उसकी निशानदेही पर पुलिस की टीम ने जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के टिकदा गांव के जंगल में जमीन के अंदर भारी मात्रा में हथियार व गोलियां बरामद किए हैं. यह जानकारी एसपी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

 उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान अर्जुन गंझू को पुलिस ने दबोच लिया. उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया. उसकी निशानदेही पर गांव के ही जंगल के जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई इंसास रायफल की 477 राउंड और 303 रायफल की 246 राउंड जिंदा गोली (कुल 723) गोली बरामद की गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही