Chatra : पुलिस की कार्रवाई से बौखलाकर टीपीसी उग्रवादी लगातार वाहनों में आगजनी कर रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार देर रात उग्रवादियों ने झारखंड-बिहार बार्डर पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के लुटा गांव में दो पोकलेन को आग के हवाले कर दिया. साथ ही मौके पर मौजूद कर्मियों और मजदूरों के साथ मारपीट भी की. आशंका जतायी जा रही है कि टीपीसी के हरेंद्र दस्ते ने इस घटना को अंजाम दिया है. टीपीसी उग्रवादियों ने जिन दो पोकलेन में आगजनी की है, वह मां कौलेश्वरी इंटरप्राइजेज पत्थर माइंस का था. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर अभियान चला रही है. बता दें कि चतरापुलिस लगातार संगठन के खिलाफ अभियान चला रही है. इस अभियान से बौखलाये उग्रवादी छोटी-बड़ी घटना को अंजाम देकर पुनः पांव जमाने का प्रयास कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
चतरा : TPC उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगी मशीन में की आगजनी, मजदूरों को भी पीटा
Last Updated: Jan 23, 2024 12:00 AM (IST)