Search

 
 
 

चतराः नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

 
Chatra: पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ बुधवार की शाम जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोरी बॉर्डर पर स्थित बैरियो जंगल में हुई है, जहां नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर पुलिस निकली थी. इस दौरान पुलिस और  नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं. इसमें - सिकंदर सिंह और शुकर राम शामिल हैं. वहीं तीन जवान कृष्णा, आकाश और संजय घायल हैं. आनन-फानन में घायल जवानों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर अवस्था देखते हुए रांची के मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी गोली लगी है. यहां बता दें कि शहीद सिकंदर राम गया के रहने वाले थे. वहीं, शुकर राम पलामू के रहने वाले थे. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/champai-soren-reached-his-ancestral-village-for-first-time-after-becoming-cm-grand-welcome/">सीएम

बनने के बाद पहली बार चम्पाई सोरेन पहुंचे पैतृक गांव, भव्य स्वागत

 बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे नक्सली

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन के नक्सली बैरियो जंगल में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. जिसके बाद सुरक्षा बलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बल को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें दो जवान शहीद हो गये, जबकि तीम जवान घायल हैं. वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बलों के द्वारा पूरे जंगल को घेर कर अभियान तेज कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-hemant-soren-will-have-to-answer-eds-questions-for-five-days-court-approves-remand/">BREAKING

: हेमंत सोरेन को पांच दिनों तक ED के सवालों का देना होगा जवाब, कोर्ट ने दी रिमांड की मंजूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही