Search

 
 
 

चतरा: अनियंत्रित हाइवा नदी में गिरा, तीन लोग घायल

 
Chatra: सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए. घटना जिले के इटखोरी की है. जहां अनियंत्रित हाइवा पुल का रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा. इटखोरी जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली बक्शा नदी पुल पर सुबह चार बजे एक अनियंत्रित हाइवा पुल का रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी. इसमें तीन लोग घायल हो गए. इसमें पुल का एक पिलर भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गये. घायलों की पहचान रातू निवासी विकाश उरांव, सोनू धान और अंशु उरांव के रूप में हुई है. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से हाइवा से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया. वहीं रेलिंग टूटने से पुल पर आवागमन करने वाले यात्री व वाहनों के लिए खतरा और बढ़ गया है. बता दें कि बक्शा पुल दस वर्षो से निर्माणधीन है जो अब तक पूरा नहीं किया गया है. पहले संवेदक नें रैयतों के मुआवजे के कारण कार्य पूरा नहीं किया. इसके बाद ऑनलाइन टेंडर के माध्यम से पुन: दूसरे संवेदक ने कार्य प्रारंभ किया. लेकिन वहां भी मुआवजे को लेकर काम बंद हो गया. कंपनी ने मुआवजा राशि रैयतों को नहीं दिया. इससे काम बंद करा दिया. इसे भी पढ़ें – 28">https://lagatar.in/on-28th-cm-will-give-gift-to-56-lakh-women-amount-of-mainiya-scheme-will-be-transferred/">28

को CM देंगे 56 लाख महिलाओं को तोहफा, मंईयां योजना की राशि होगी ट्रांसफर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही